Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Waterlogging: नोएडा में जलभराव और सफाई व्यवस्था पर बड़ा एक्शन, 15 जुलाई तक सभी नालों की सफाई के निर्देश

Waterlogging: नोएडा में जलभराव और सफाई व्यवस्था पर बड़ा एक्शन, 15 जुलाई तक सभी नालों की सफाई के निर्देश

नोएडा। मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। नोएडा विधानसभा के विधायक पंकज सिंह ने बुधवार को प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर शहर में जलभराव, ड्रेनेज सिस्टम और सफाई व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि 15 जुलाई तक शहर के सभी बड़े और छोटे नालों की सफाई हर हाल में पूरी की जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

बैठक में नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। विधायक पंकज सिंह ने कहा कि बारिश के मौसम में जलभराव की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर सफाई अभियान पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां-जहां जलभराव की समस्या बार-बार सामने आती है, वहां विशेष निगरानी रखी जाए और आवश्यक संसाधनों की तैनाती पहले से सुनिश्चित की जाए।

प्राधिकरण की ओर से बैठक में बताया गया कि शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था नियमित रूप से संचालित की जा रही है और प्रतिदिन लगभग 900 टन घरेलू कचरे का निस्तारण किया जाता है। इसके अलावा प्रतिदिन करीब 400 टन निर्माण एवं ध्वस्तीकरण (C&D) कचरे का भी वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बेहतर सफाई व्यवस्था के कारण नोएडा को स्वच्छ सर्वेक्षण में लगातार अच्छी रैंकिंग मिली है और वर्ष 2024 में शहर को उत्तर प्रदेश का पहला ‘5-स्टार गार्बेज फ्री सिटी’ घोषित किया गया था।

जलभराव की समस्या से निपटने के लिए शहर के 28 संवेदनशील और निचले क्षेत्रों की पहचान की गई है। इन सभी स्थानों पर पहले से पंपिंग सेट लगाए गए हैं और कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है, ताकि बारिश के दौरान जमा पानी को तुरंत निकाला जा सके। इसके अलावा नागरिकों की शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम भी संचालित किया जा रहा है, जहां लोग जलभराव से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

बैठक के दौरान विभिन्न आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने कई इलाकों में नालों की नियमित सफाई नहीं होने और जल निकासी व्यवस्था कमजोर होने की शिकायतें भी उठाईं। इस पर विधायक पंकज सिंह ने अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सफाई अभियान चलाने, नियमित मॉनिटरिंग करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने बारिश के समय लगने वाले ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए 24×7 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) गठित करने, संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों की जवाबदेही तय करने तथा आरडब्ल्यूए, ग्राम प्रतिनिधियों और औद्योगिक संगठनों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के भी निर्देश दिए।

बैठक के अंत में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने विधायक को भरोसा दिलाया कि सभी निर्देशों का समयबद्ध पालन किया जाएगा और मानसून के दौरान शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें