दिल्ली

Delhi: केंद्र सरकार के 11 साल पूरे, दिल्ली में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन, CM रेखा और हरदीप सिंह पुरी ने किया उद्घाटन

Delhi: केंद्र सरकार के 11 साल पूरे, दिल्ली में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन, CM रेखा और हरदीप सिंह पुरी ने किया उद्घाटन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर देशभर में भव्य प्रदर्शनी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों और योजनाओं की झलक प्रस्तुत की गई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रवीण खंडेलवाल, योगेंद्र चंदोलिया और मनोज तिवारी सहित अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी के माध्यम से दिल्ली की जनता को न सिर्फ केंद्र सरकार के कार्यों की जानकारी दी गई, बल्कि दिल्ली सरकार के पहले 100 दिनों के कामकाज की झलक भी साझा की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से एक प्रोफेशनल मीट का भी आयोजन किया गया, जहां विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और समाज के प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में हुए बदलावों और विकास यात्रा की रूपरेखा बताई गई।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस मौके पर कहा, “भारतीय जनता पार्टी देश की तकदीर बदलने वाली पार्टी है। मोदी सरकार के 11 वर्षों में जो काम हुए हैं, उन्होंने देश की दिशा और दशा दोनों को बदला है। देश अब विकसित भारत की ओर अग्रसर है। जिन क्षेत्रों में पहले प्रगति नहीं हो पा रही थी, आज उनमें ऐतिहासिक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। यह प्रदर्शनी दिल्ली के हर वर्ग को यह संदेश देगी कि विकास कैसे होता है।”

उन्होंने बताया कि दिल्ली के विभिन्न जिलों में भी इस तरह की प्रदर्शनी लगाई जा रही है और अगले दिन उनका स्वयं का एक अन्य कार्यक्रम निर्धारित है, जहां वे जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के 11 साल और दिल्ली सरकार के 100 दिन – दोनों ही डबल इंजन की सरकार की गवाही देते हैं कि विकास कैसे गति पकड़ता है। उन्होंने कहा, “पहले केंद्र सरकार दिल्ली के लिए योजनाएं बनाती थी, लेकिन दुर्भाग्य से पिछली सरकारें उन पर ध्यान नहीं देती थीं। आज जब केंद्र और राज्य मिलकर कार्य कर रहे हैं, तो उसका परिणाम दिल्ली की धरातल पर दिखाई दे रहा है।”

सीएम रेखा गुप्ता ने आगे बताया कि दिल्ली को केंद्र सरकार की ओर से अब तक 1,25,000 करोड़ रुपये की सहायता मिली है, जिसके चलते राजधानी में मजबूत और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा हो रहा है। उन्होंने कहा, “आयुष्मान भारत जैसी महत्वपूर्ण योजना जो पहले दिल्ली में लागू नहीं थी, आज हम उसे जनता तक पहुंचा पा रहे हैं – यह केंद्र के सहयोग के बिना संभव नहीं था।”

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players