Himachal Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी में बस हादसा, एक की मौत, 16 घायल

Himachal Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी में बस हादसा, एक की मौत, 16 घायल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आज एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा मंडी-जाहू मार्ग पर पत्रीघाट के पास उस समय हुआ जब एक प्राइवेट बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त बस जाहू से मंडी की ओर जा रही थी और उसमें करीब 25 से 30 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलती चली गई और सैकड़ों फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार से माहौल दहल गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी।

बारिश के कारण राहत कार्य में कुछ समय के लिए रुकावट आई, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों ने मिलकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सरकाघाट के डीएसपी संजीव गौतम ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं, एक अन्य शख्स को बस के अंदर से गंभीर अवस्था में जिंदा निकाला गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

https://youtu.be/YYDIjFU437M

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img