उत्तर प्रदेश : हापुड़ में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई जुम्मे की नमाज, पुलिस बल रहा तैनात

Hapur News : (शाहरुख़ खान) संसद में वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद यूपी के कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं जुम्मे की नमाज को लेकर हापुड़ में भी पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई और कड़ी सुरक्षा के बीच जुम्मे की नमाज अदा की गई।

अधिकारियों ने चेतावनी दी

दरअसल, जिले की गुरुवार की देर शाम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस नस पैदल गश्त की। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई, पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन ने जुम्मे की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष योजना बनाई थी। अधिकारियों ने धार्मिक गुरुओं और सामाजिक संगठनों से भी बातचीत की है।

सोशल मीडिया पर नजर

शुक्रवार (जुम्मे) की सुबह से ही तीनों सर्किल के सीओ और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ फुट पेट्रोलिंग करते नजर आए। जहां जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img