उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: हेरिटेज सिटी को विकसित करने की तैयारी तेज

उत्तर प्रदेश, नोएडा: हेरिटेज सिटी को विकसित करने की तैयारी तेज

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।राया हेरिटेज सिटी को विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। प्राधिकरण ने इसे हाइब्रिड मोड पर यानी कुछ हिस्सा कार्यदायी संस्था और कुछ स्वयं विकसित करने की योजना बनाई है। यह प्रस्ताव अगले बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि मथुरा के राया में 753 हेक्टेयर में हेरिटेज सिटी प्रस्तावित है। इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड और स्वयं भूखंड योजना निकालकर विकसित करने का एक प्रस्ताव तैयार किया गया है।

इसमें प्राधिकरण आवासीय समेत कुछ अन्य हिस्सों के लिए भूखंड योजना निकालकर विकसित करने की तैयारी में है। हालांकि, इस बार अंतिम फैसला बोर्ड बैठक में होगा। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए जीरो प्वाइंट से 101 किलोमीटर पर बनाए जाने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के किनारे हेरिटेज सिटी विकसित होगी। बांके बिहारी मंदिर तक 6.9 किमी लंबे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाना है, जो प्रथम चरण में छह लेन का होगा। इसी के दोनों तरफ हेरिटेज सिटी को बसाया जाएगा। हेरिटेज सिटी में यातायात की समस्या को दूर करने के लिए पार्किंग हब बनेगा। इसमें भगवान कृष्ण की थीम पर आधारित एक आधुनिक टाउनशिप बनाने की भी योजना है। इसमें पर्यटन, संस्कृति और आधुनिक सुविधाएं होंगी। पूरी परियोजना राया अर्बन सेंटर (11,653 हेक्टेयर) का प्रमुख हिस्सा है। ब्रजभूमि को धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाने की योजना है। — परियोजना बाढ़ क्षेत्र से बाहर रहेगी हेरिटेज परियोजना बाढ़ क्षेत्र से बाहर होगी। बारिश के दौरान प्रस्तावित भूमि पर यमुना का पानी आ जाने के बाद इसमें कुछ बदलाव का फैसला किया गया है। हालांकि, बदलाव सिर्फ सड़क के अलाइमेंट में ही होगा। बताया गया कि हेरिटेज को जोड़ने वाली जो सड़क अभी तक मुड़कर जा रही थी, उसे बाढ़ क्षेत्र से बचाने के लिए सीधा रखने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, इससे परियोजना के अलाइमेंट पर कोई असर नहीं होगा।

किसके लिए कितना क्षेत्रफल

निर्माण कार्य क्षेत्रफल थीम बेस्ड हेरिटेज सेंटर 350 एकड़ योगा, वेलनेस सेंटर व नेचुरोपैथी 103 एकड़ ग्रीन पार्क 97 एकड़ टूरिस्ट ट्रेवल फैसिलिटी 46 एकड़ कन्वेंशन सेंटर 42 एकड़ आयुर्वेदा 35 एकड़ स्टार होटल 26 एकड़ बजट होटल 19.60 एकड़ ओल्ड एज होम्स 10 एकड़ सर्विस अपार्टमेंट 6 एकड़ टूरिस्ट फैसिलिटी 8.40 एकड़

हेरिटेज सिटी को विकसित करने की तैयारी है। सोमवार को बैठक कर इस परियोजना पर चर्चा की गई। इसको लेकर तैयार की योजना को अब बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद इसे धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू होगी। – आरके सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players