Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

ARM India: विकास और नवाचार की नई राह: बेंगलुरु में 2 नैनोमीटर चिप्स डिज़ाइन के लिए एआरएम का नया कार्यालय उद्घाटित

ARM India: विकास और नवाचार की नई राह: बेंगलुरु में 2 नैनोमीटर चिप्स डिज़ाइन के लिए एआरएम का नया कार्यालय उद्घाटित

बेंगलुरु। माननीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव ने आज बेंगलुरु में सेमीकंडक्टर डिज़ाइन कंपनी एआरएम के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। मंत्री महोदय ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि “एआई सर्वर, ड्रोन और मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाले 2 नैनोमीटर के सबसे उन्नत चिप्स यहीं डिज़ाइन किए जाएँगे।”

उन्होंने बताया कि एआरएम की नई बेंगलुरु इकाई मोबाइल फोन सहित विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के लिए 2 एनएम चिप्स सहित चिप्स डिज़ाइन करेगी और इसे भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। मंत्री ने कहा, “हमारा उद्देश्य सेमीकंडक्टर के साथ-साथ उनके लिए आवश्यक उपकरणों और सामग्रियों का डिज़ाइन और निर्माण करना है। यह एक लंबी दूरदर्शी प्रक्रिया है, और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस पर स्पष्ट मार्गदर्शन प्रदान किया है।”

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में वृद्धि से सेमीकंडक्टर चिप्स की मांग दोगुनी हो रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में छह गुना वृद्धि हुई है और वर्तमान में यह ₹11.5 लाख करोड़ का उद्योग बन चुका है। निर्यात में आठ गुना वृद्धि हुई है, और मोबाइल फोन व लैपटॉप की असेंबली से शुरू हुआ यह सफर अब मॉडल, कंपोनेंट्स और तैयार उत्पादों के उत्पादन की ओर बढ़ रहा है।

मंत्री ने बताया कि सेमीकंडक्टर सेक्टर एक ट्रिलियन डॉलर के उद्योग के रूप में विकसित हो रहा है और इसके लिए युवाओं और प्रतिभाशाली इंजीनियरों की आवश्यकता है। इस दिशा में 278 संस्थान और विश्वविद्यालय काम कर रहे हैं और उनके छात्रों द्वारा डिज़ाइन की गई 28 चिप्स तैयार हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का पहला संस्करण व्यावहारिक रूप से पूरा हो गया है और अब दूसरे संस्करण की ओर बढ़ रहे हैं।

दिन में, मंत्री महोदय ने सेमीकंडक्टर निर्माण उपकरणों में प्रयुक्त उच्च परिशुद्धता वाले घटकों के निर्माण पर भी चर्चा की। इस मौके पर कार्बोरंडम यूनिवर्सल लिमिटेड (CUMI) ने सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए उपकरणों में प्रयुक्त कुछ सामग्रियों का प्रदर्शन किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें