Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ग्रेनो में उद्यम लगाने को उत्सुक निवेशक

ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक, रिहायश, संस्थागत और व्यावसायिक भूखंडों में निवेश करने को लोग काफी इच्छुक दिख रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक, रिहायश, संस्थागत और व्यावसायिक भूखंडों में निवेश करने को लोग काफी इच्छुक दिख रहे हैं।

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक, रिहायश, संस्थागत और व्यावसायिक भूखंडों में निवेश करने को लोग काफी इच्छुक दिख रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रेड शो में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल पर हर रोज बड़ी संख्या में लोग प्लॉट के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। यहां कई बड़ी कंपनियों ने भी अपने स्टाल लगाए हैं। ट्रेड शो में देश-विदेश के लोग हिस्सा ले रहे हैं। खरीदारी के साथ ही लोग यहां खानपान और मनोरंजन का भी आनंद उठा रहे हैं। रोज शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ट्रेड शो में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी अपना स्टॉल लगाया है, जिसमें प्राधिकरण और आईआईटीजीएनएल ने अपना इंफ्रास्ट्रचर, भूखंडों की उपलब्धता, वर्तमान में चल रही बीपीओ/आईटी और वाणिज्यिक योजना आदि को प्रदर्शित किया है। ग्रेटर नोएडा में उद्योग, रिहायश, संस्थागत, कॉमर्शियल भूखंडों में निवेश के लिए लोग काफी उत्सुक दिख रहे हैं। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा की ग्रीनरी और सड़कें भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं।

प्राधिकरण के स्टाल पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ रोबोट से सेल्फी खिंचवाने के लिए युवाओं में काफी उत्साह दिख रहा है। क्विज प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा से जुड़े 10 सवालों का सही जवाब देने पर उपहार दिया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के पवेलियन में होंडा पावर, न्यू हॉलैंड, सोभा डेवलपर, शगुन इंडस्ट्रीज, प्रासू ग्रुप, केवी मार्ट, मिग्सन, भूटानी आदि कंपनियों ने भी स्टाल लगाए हैं।

ग्रेटर नोएडा में निवेश के इच्छुक निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। 29 सितंबर तक चल रहे ट्रेड शो में प्रदेश के बड़े-बड़े शिल्पकारों के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। लोग एक छत के नीचे इतने उत्पादों को देखने और उनको खरीदने का सुखद अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

रवि कुमार एनजी, सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *