Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

ट्रांसजेंडरों की समस्याओं के लिए गोष्ठी

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। ट्रांसजेंडर की समस्या और उनके निराकरण के लिए एक गोष्ठी का आयोजन सूरजपुर कलक्ट्रेट में किया गया। इसमें एनजीओ बसेरा सामाजिक संस्थान की रामकली ने ट्रांसजेंडरों की समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखा। रामकली का कहना था कि वे भी ईश्वर की देन हैं, लेकिन उनके साथ दोहरा व्यवहार किया जाता है।

हीन भावनाओं से ग्रस्त समाज में कोई स्थान नहीं देता है। रामकली ने कहा कि कुछ लोग अभी तक ट्रांसजेंडर और किन्नर समाज में अंतर नहीं जानते हैं। दोनों ही समुदाय समाज में सम्मान पाने के हकदार हैं। रामकली का कहना था कि उन्हें दान नहीं चाहिए, उन्हें कंपनियों, फैक्ट्री में योग्यता के अनुसार कार्य चाहिए, लेकिन समाज ने अभी तक ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को अपनाया नहीं है। जब तक समाज का दृष्टिकोण नहीं बदलेगा उनका संघर्ष जारी रहेगा। रामकली ने बताया कि ट्रांसजेंडर सुरक्षा सेल जिला प्रशासन द्वारा गठित किया जा चुका है, लेकिन अभी तक कार्यरत नहीं है।

सुरक्षा सेल में हों ट्रांसजेंडर समाज के सदस्य
उनका सुझाव है कि ट्रांसजेंडर सुरक्षा सेल में ट्रांसजेंडर समुदाय की लोगों को भी सदस्य होना चाहिए, जिससे उनकी जाति समस्या को सुनकर पुलिस विभाग अपने स्तर पर कार्रवाई कर सके। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह ने गोष्ठी में उपस्थित ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को स्माइल ऑनलाइन पोर्टल पर आईडी और प्रमाण पत्र ऑनलाइन करने की जानकारी दी और कहा कि सबसे ज्यादा आईडी और प्रमाण पत्र गौतम बुद्ध नगर के ट्रांसजेंडरों द्वारा ही किया गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा गरिमा गृह पर कार्य किया जा रहा है, जिसका प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है।

नौकरी और पेंशन के लिए किया आग्रह
रामकली द्वारा ट्रांसजेंडर समुदायों की ओर से घर शिक्षा नौकरी और पेंशन के लिए डीएम के समक्ष किए गए आग्रह पर डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि वे संज्ञान लेते हुए शासन और भारत सरकार द्वारा की गई व्यवस्था के अनुसार कार्रवाई करें। डीएम ने शिक्षा विभाग पुलिस विभाग से आग्रह किया कि वह भी ट्रांसजेंडर समुदायों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का निराकरण पुलिस विभाग शिक्षा विभाग से कराया जाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *