Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

दहेज न देने पर पति पर मारपीट का आरोप

शहर निवासी नवविवाहिता ने पति पर दहेज में 20 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर गंभीर आरोप लगाए हैं
दहेज न देने पर पति पर मारपीट का आरोप

अमर सैनी

नोएडा। शहर निवासी नवविवाहिता ने पति पर दहेज में 20 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता का आरोप है कि पति उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पति ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सेक्टर में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन महीने पहले पड़ोस के एक गांव में हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी में दहेज कम मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग नाराज हो गए। शादी की पहली रात दहेज में 20 लाख रुपये की मांग को लेकर आरोपी पति ने उसको प्रताड़ित किया। उसकी मर्जी के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता अपने मायके आ गई तो आरोपी ने फोन पर माफी मांगी और झांसे में लेकर अश्लील वीडियो बना लिया। अब आरोपी पति वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस से की। सूरजपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी पति समेत परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *