नई दिल्ली: गर्मी में बरतें सावधानी सुरक्षित रखें जिंदगानी 

नई दिल्ली, 9 जून : सूरज की तपिश और रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली गर्म हवाओं ने दिल्ली एनसीआर का तापमान एक बार फिर बढ़ा दिया है। भीषण गर्मी जहां लोगों के पसीने छुड़ा रही है। वहीं, गर्म हवा और चिलचिलाती धूप लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही है। ऐसे में क्या करें कि गर्मी से भी बचाव हो सके और स्वास्थ्य की रक्षा भी की जा सके।

इस संबंध में नवोदय टाइम्स ने एम्स दिल्ली के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. पीयूष रंजन से बात की। उन्होंने कहा, गर्मी का मौसम न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण होता है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य समस्याओं जैसे डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और त्वचा संबंधी रोगों का कारण भी बन सकता है। लेकिन गर्मी का मौसम आनंददायक भी हो सकता है, बशर्ते हम सही सावधानियां बरतें।

डॉ रंजन ने कहा, व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपाय, हाइड्रेशन, संतुलित आहार और तेज धूप से बचाव के साथ-साथ स्वच्छता का ध्यान रखकर हम गर्मी के दुष्प्रभावों से बच सकते हैं। विशेष रूप से कमजोर वर्गों, जैसे बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं, का विशेष ख्याल रखना होगा। उन्होंने कहा, बढ़ते तापमान और तेज धूप के प्रभाव से बचने के लिए कुछ सरल व प्रभावी उपाय हैं जिन्हें अपनाने वाले लोग न केवल स्वस्थ रहेंगे, बल्कि गर्मी के मौसम का पूरा आनंद भी ले सकेंगे।

व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपाय
गर्मी में त्वचा को सूरज की हानिकारक अल्ट्रावायलेट (यूवी) किरणों से बचाना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए हल्के रंग के, ढीले-ढाले और पूरे शरीर को ढकने वाले सूती कपड़े पहनें। सूती कपड़े पसीने को सोखते हैं और त्वचा को ठंडक प्रदान करते हैं। गहरे रंग के कपड़े गर्मी को अवशोषित करते हैं, इसलिए इनसे बचें। साथ ही, बाहर निकलते समय चौड़े किनारे वाली टोपी, स्कार्फ या छाता उपयोग करें। यह न केवल सूरज की किरणों से बचाता है, बल्कि चेहरे और सिर को भी ठंडा रखता है।

सनस्क्रीन लगाएं
सनस्क्रीन (एसपीएफ 30 या अधिक) का उपयोग त्वचा को यूवी किरणों से होने वाले नुकसान, जैसे सनबर्न और त्वचा कैंसर, से बचाने में मदद करता है। इसे हर दो घंटे में दोबारा लगाएं, खासकर यदि आप बाहर अधिक समय बिता रहे हैं।

तेज धूप से बचाव
गर्मी के दिनों में दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक का समय सबसे गर्म होता है। इस दौरान जितना संभव हो, घर के अंदर रहें। यदि बाहर निकलना जरुरी हो, तो छायादार स्थानों का चयन करें और अपने साथ पानी की बोतल अवश्य रखें। घर को ठंडा रखने के लिए पंखे, कूलर या एयर कंडीशनर का उपयोग करें। खिड़कियों पर मोटे पर्दे या ब्लाइंड्स लगाएं, ताकि सूरज की गर्मी अंदर न आए। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि उनकी उम्र के कारण वे गर्मी और डिहाइड्रेशन के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।

हाइड्रेशन का महत्व
गर्मी में शरीर से पसीने के माध्यम से बहुत अधिक पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना इस मौसम में सबसे महत्वपूर्ण है। दिन में कम से कम 2.5 से 3 लीटर पानी पिएं, और यदि आप बाहर काम करते हैं या शारीरिक गतिविधियां करते हैं, तो इससे भी अधिक पिएं। नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ओआरएस जैसे पेय पदार्थ इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करते हैं।

डिहाइड्रेशन का आकलन करें
डिहाइड्रेशन की स्थिति का आकलन करने के लिए अपने यूरिन के रंग पर नज़र रखें। हल्का पीला रंग सामान्य हाइड्रेशन का संकेत है, जबकि गहरा पीला या नारंगी रंग डिहाइड्रेशन की चेतावनी हो सकता है। कॉफी, चाय और शराब जैसे पेय पदार्थों से बचें, क्योंकि ये डिहाइड्रेशन को बढ़ा सकते हैं।

संतुलित आहार और फूड पॉइजनिंग से बचाव
गर्मी में फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि उच्च तापमान में बैक्टीरिया और कीटाणु तेजी से पनपते हैं। इसलिए ताज़ा, स्वच्छ और संतुलित आहार का सेवन करें। फल जैसे तरबूज, खीरा, संतरा और मौसमी, जो पानी और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, गर्मी में शरीर को हाइड्रेट और तरोताजा रखते हैं। तैलीय, मसालेदार और भारी भोजन से बचें, क्योंकि ये पाचन तंत्र पर दबाव डाल सकते हैं। बाहर का खाना, जैसे स्ट्रीट फूड, खाने से पहले उसकी ताज़गी और स्वच्छता की जांच करें। खाना हमेशा ढककर रखें और जल्दी खराब होने वाली चीजों को फ्रिज में स्टोर करें।

अतिरिक्त सावधानियां
गर्मी में हीट स्ट्रोक और हीट एग्जॉर्शन जैसे जोखिमों से बचने के लिए कुछ अतिरिक्त सावधानियां बरतें। यदि आपको चक्कर आना, सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन या अत्यधिक थकान जैसे लक्षण महसूस हों, तो तुरंत छायादार स्थान पर जाएं, पानी पिएं और चिकित्सकीय सलाह लें। बच्चों को गर्मी में बाहर खेलने से रोकें और उन्हें हाइड्रेटेड रखें। पालतू जानवरों का भी ध्यान रखें, क्योंकि वे भी गर्मी से प्रभावित हो सकते हैं। घर में हवादार माहौल बनाए रखें और रात में खिड़कियां खोलकर ठंडी हवा को अंदर आने दें।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img