पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट

अमर सैनी

नोएडा। जेवर क्षेत्र के नगला छीतर गांव में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीड़ित परिवार को बुरी तरह पीटा। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नगला छीतर गांव में रहने वाले साजिद ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह अपने घर पर बैठा हुआ था। इस बीच आरोपी जुबेर, जुनेद, साहबजान ने घर में घुसकर मारपीट की। आरोपी लाठी-डंडे लेकर आए थे। मारपीट में उसे और उसके परिवार के लोगों को चोटे आईं। आरोप है कि पूर्व में बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर आरोपी रंजिश मान रहे हैं। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हमला किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Hot this week

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img