दिल्लीभारतराज्य

डॉक्टरों को अस्पताल में लगता है डर, इलाज करने पहुंचे जंतर -मंतर

-केंद्रीय सुरक्षा कानून की मांग पर अड़े डॉक्टरों ने सड़क पर लगाई ओपीडी, किया इलाज

नई दिल्ली, 21 अगस्त : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने बुधवार को भी हड़ताल जारी रखी। इस दौरान डॉक्टरों ने रोगी देखभाल के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने के लिए जंतर मंतर पर ओपीडी सेवाएं प्रदान की।

हड़ताली डॉक्टरों ने कहा, प्रभावी केंद्रीय कानून के अभाव में हम कार्यस्थल पर स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हैं इसलिए बुधवार को जंतर मंतर पर सार्वजनिक रूप से मरीजों का उपचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कोलकाता के आरजी कार एमसीएंडएच के रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करने और रोगी देखभाल के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने के लिए हम सुबह 11 बजे से जंतर-मंतर पर ओपीडी सेवाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button