Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

पानी की बोतल न देने पर दुकानदार को पीटा

शहर के जगत फार्म बाजार में दुकान चलाने वाले एक दुकानदार ने पानी की बोतल न देने पर कार सवार युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है
शहर के जगत फार्म बाजार में दुकान चलाने वाले एक दुकानदार ने पानी की बोतल न देने पर कार सवार युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है

अमर सैनी

नोएडा। शहर के जगत फार्म बाजार में दुकान चलाने वाले एक दुकानदार ने पानी की बोतल न देने पर कार सवार युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने दुकान में अंदर घुसकर उसे बुरी तरह पीटा। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बीटा दो कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से अमेठी का रहने वाला रविंद्र प्रताप सिंह जगत फार्म बाजार में दुकान चलाता है। रविंद्र ने बताया कि बुधवार की शाम कार सवार दो लड़के उसकी दुकान पर पहुंचे थे। एक युवक ने कार में बैठे हुए दुकानदार से पानी की बोतल मांगी। दुकानदार का कहना है कि दुकान पर कुछ ग्राहक खड़े थे इसलिए उसने युवक से कार से नीचे उतरकर बोतल ले जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर कार सवार युवकों ने दुकान में आकर उसे बुरी तरह पीटा। कार सवार मारपीट के बाद उसे धमकी देकर मौके से भाग गए। इस मामले में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *