Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

शहर में जर्जर खंभे बदलने का अभियान शुरू

उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत निगम ने चरणबद्ध तरीके से खंभों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया।
उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत निगम ने चरणबद्ध तरीके से खंभों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया।

अमर सैनी

नोएडा। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत निगम ने चरणबद्ध तरीके से खंभों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया। अभी फौरी तौर पर पांच सौ जर्जर बिजली के खंभे बदले जा रहे हैं। 31 अगस्त तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विद्युत निगम ने बीते दिनों मेरठ मुख्यालय को जर्जर बिजली ढांचे का सर्वे करके दुरुस्त करने का प्रस्ताव भेजा था। इसमें जर्जर बिजली के खंभे बदलने, कमजोर और जर्जर एबीसी केबल व तारों को बदलने की योजना भी शामिल थी। मेरठ मुख्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद जर्जर खंभों को बदलने समेत अन्य कार्य शुरू कर दिए गए हैं। आरडब्ल्यूए की मांग पर शहर के विभिन्न आवासीय सेक्टर के पांच सौ जर्जर और क्षतिग्रस्त खंभों को बदला जा रहा है। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार जर्जर खंभों को दुरुस्त करने के लिए 31 अगस्त तक का लक्ष्य बनाया गया है। अगले एक-दो दिनों में ढांचे को भी दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता हरीश बंसन का कहना है कि शहर में जर्जर बिजली ढांचे को दुरुस्त करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। बिजनेस प्लान समेत अन्य योजनाओं के तहत खंभे बदले जा रहे हैं। इसके साथ ही बिजली ढांचे को सुधारने का कार्य भी नियमित रूप से किया जा रहा है।

इन सेक्टरों में खंभे जर्जर

सेक्टर-11, 12, 15, 19, 20, 21, 22, 27, 28, 29, 30, 31, 34, 40, 46, 47, 48, 49, 50, 51, 55, 56, 61, 62, 63, 67, 82 व 110 आदि में काफी संख्या में बिजली के खंभे जर्जर टूटे हुए है। इन सेक्टरों में जर्जर व क्षतिग्रस्त खंभों को बदलने की तत्काल जरुरत है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *