Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी जिले में पिता-पुत्र को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी जिले में पिता-पुत्र को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के थाना वेलकम क्षेत्र में हुई हत्या के प्रयास की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। घटना में पिता-पुत्र साकिब और शहजाद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चाकू, उस्तरा और खून से सनी शर्ट बरामद हुई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 12 मई को कबीर नगर इलाके में साकिब ने अपने पिता शहजाद के साथ मिलकर नासिर नामक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया। नासिर गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना वेलकम की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम व जिला अपराध टीम को भी बुलाया गया। मौके से खून से सना चाकू बरामद हुआ और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। ACP भजनपुरा विवेक त्यागी के निर्देशन में और थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर रूपेश खत्री के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में साकिब ने नाई का काम करने और पीड़ित नासिर से पहले कहासुनी होने की बात कबूल की। इसी रंजिश में उसने अपने पिता को बुलाया और दोनों ने मिलकर नासिर पर चाकू और उस्तरे से हमला किया। साकिब की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल उस्तरा भी बरामद हुआ है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछRealme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img