उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बड़ा हादसा, 9 वर्षीय आरिब तालाब में डूबा, सर्च अभियान जारी

Hapur News : थाना देहात क्षेत्र के सलाई गांव में एक हादसा हो गया। बारिश के बीच नहाने गए 9 वर्षीय आरिब की तालाब में डूबने से तलाश शुरू कर दी गई है। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, सलाई गांव निवासी नौसेर का बेटा आरिब दोपहर को तेज बारिश के बीच अपने दोस्तों के साथ गांव के बाहर स्थित पीर वाले तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान मस्ती करते-करते वह गहरे पानी में चला गया। गहराई का अंदाजा न लगने के कारण वह डूबने लगा। दोस्तों के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल बच्चे की तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तेज बारिश और तालाब में फैले कीचड़ के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीण डंडे और जालों से खुद ही बच्चे की खोजबीन कर रहे हैं, जबकि प्रशासन ने गोताखोरों की टीम को बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बच्चे की तलाश में जुटी टीम

थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि फिलहाल बच्चे की तलाश जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरिब की मां की हालत बेहद खराब है, वह बार-बार बेहोश हो रही हैं। परिजन उन्हें संभालने में लगे हैं। गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रेस्क्यू अभियान तेज करने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरिब को जल्द से जल्द ढूंढ लिया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि आरिब एक होनहार बच्चा था और अपने दोस्तों के साथ हमेशा खेलता रहता था। उसके डूबने की खबर सुनकर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढकर उसके परिवार को राहत प्रदान की जाए। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। गोताखोरों की टीम को बुलाया जा रहा है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि वे बच्चे को ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img