सोसाइटी में 55 अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर, टिन शेड लगाकर कर रखा था कब्जा

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को सेक्टर-75 स्थित गोल्फ एवेन्यू-2 सोसाइटी के सामने बने अवैध बाजार को प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया। यहां करीब 55 अवैध दुकानें चल रही थीं, जिन्हें बुलडोजर से तोड़ा गया। इस एक्शन के बाद कब्जादारों में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि मंगलवार को इसी अवैध बाजार की एक दुकान में आग लग गई थी, जिसमें गैस सिलेंडर भी फटे थे। इसके बाद सोसाइटी निवासियों ने प्राधिकरण से शिकायत की थी कि यह पूरी तरह से अवैध बाजार है। जिससे सज्ञांन में लेकर प्राधिकरण ने एक्शन लिया है।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-75 स्थित गोल्फ एवेन्यू-2 के सामने टिन शेड लगाकर करीब 55 दुकानें अवैध रूप से संचालित हो रही थीं। इसके अलावा सोसाइटी की दुकानों ने भी आगे तक शेड लगाकर कॉमन एरिया में अतिक्रमण किया था। प्राधिकरण की सर्किल-6 टीम ने बुलडोजरों की मदद से इन सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।अधिकारियों ने बताया कि जब कार्रवाई शुरू हुई तो कुछ लोगों ने हल्का विरोध किया, लेकिन पुलिस की मदद से उन्हें शांत कराया गया। करीब 30 मिनट तक बुलडोजर चलते रहे और सभी अवैध निर्माण हटा दिए गए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा यहां निर्माण किया गया तो सख्त कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। यह अभियान अथॉरिटी की तरफ से आगे भी जारी रहेगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img