Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

पीएसपीसीएल के सहायक इंजीनियर को ब्लैकमेल करने और रिश्वत मांगने के आरोप में पीएसपीसीएल का ए.ओ. निलंबित : बिजली मंत्री

बिजली मंत्री
पीएसपीसीएल के सहायक इंजीनियर को ब्लैकमेल करने और रिश्वत मांगने के आरोप में पीएसपीसीएल का ए.ओ. निलंबित : बिजली मंत्री

पीएसपीसीएल के सहायक इंजीनियर को ब्लैकमेल करने और रिश्वत मांगने के आरोप में पीएसपीसीएल का ए.ओ. निलंबित : बिजली मंत्री

हरभजन सिंह
चंडीगढ़, 28 अगस्त

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के सहायक इंजीनियर को ब्लैकमेल करने और उससे रिश्वत मांगने के आरोप में फरीदकोट में तैनात पीएसपीसीएल के लेखा अधिकारी (ए.ओ.) अमित सेतिया को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इसकी जानकारी देते हुए बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि कर्मचारी अमित सेतिया, जो कि फरीदकोट में लेखा अधिकारी फील्ड के पद पर तैनात था, पीएसपीसीएल के सहायक इंजीनियर/उप मंडल अधिकारी को ब्लैकमेल कर रहा था और बिजली के अनाधिकृत प्रयोग संबंधी केस से उसको बाहर रखने के लिए उससे रिश्वत की मांग कर रहा था।

मंत्री ने आगे बताया कि आरंभिक जांच के पश्चात उक्त अनियमताओं के लिए समंधित लेखा अधिकारी द्वारा की गई शिकायत और इसके साथ भेजी गई वीडियो क्लिप की जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि अमित सेतिया बिजली के अनधिकृत उपयोग से संबंधित मामले में सहायक इंजीनियर से रिश्वत की मांग कर रहा था।

मंत्री ने यह भी कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर अमित सेतिया को निलंबित कर दिया गया है और पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जो भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो।
———-

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *