Greater Noida West: मेंटेनेंस शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में तीसरे दिन भी जारी रहा इको विलेज-1 निवासियों का धरना

Greater Noida West: मेंटेनेंस शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में तीसरे दिन भी जारी रहा इको विलेज-1 निवासियों का धरना

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-1 सोसाइटी में कॉमन एरिया मेंटेनेंस (सीएएम) शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में निवासियों का आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बड़ी संख्या में अन्य निवासी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ी हुई मेंटेनेंस दरें तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में कॉमन एरिया मेंटेनेंस शुल्क 2.36 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़ाकर 3.25 रुपये प्रति वर्ग फुट कर दिया गया है। उनका दावा है कि 23 जून 2026 को एपेक्स कमेटी ने शुल्क वृद्धि पर रोक लगाने के लिए वाईजी फैसिलिटी मैनेजमेंट को नोटिस जारी किया था, लेकिन इसके बावजूद बढ़ी हुई दरों पर वसूली जारी है।

धरने में शामिल निवासी संजय शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को बारिश से बचाने के लिए टेंट लगाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं और बुजुर्गों के लिए लाई गई कुर्सियां भी हटवा दी गईं और कई बार अनुरोध करने के बावजूद धरना स्थल पर बिजली की व्यवस्था नहीं की गई।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष हस्तक्षेप कर समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक शुल्क वृद्धि वापस नहीं ली जाती और उनकी अन्य मांगों पर निर्णय नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img