उत्तर प्रदेश : हापुड के थाना देहात में ब्लैकआउट को लेकर जनता के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, क्षेत्रवासियों से की ये अपील

Hapur News : थाना देहात में ब्लैकआउट को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जहां थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार बालियान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ब्लैकआउट की स्थिति में जनता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता और हापुड़ जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने देशभक्ति से ओतप्रोत संदेश दिया। उन्होंने कहा, ‘अगर हमारी टीम को सीमा पर जाने की जरूरत पड़ी, तो हम हंसते-हंसते भारत माता के चरणों में अपने प्राण न्योछावर कर देंगे, लेकिन राष्ट्र को आंच नहीं आने देंगे।” शासन, प्रशासन को पूरा सहयोग दिया जाएगा।

बैठक में ये की अपील

इस दौरान थाना प्रभारी मनोज कुमार बालियान ने ब्लैकआउट के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कोई दिक्कत आती है तो हेल्पलाइन नंबरों से सूचना दी जाए। बैठक में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला सचिव मुकेश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, पूर्व जिला सचिव विजय वर्मा, प्रशासनिक सदस्य पंडित नरेश कौशिक, खुशबुद्दीन, ग्राम प्रधान राजू सैनी (वझीलपुर), रोहित कुमार (खड़खड़ी), वसीम खान (सुल्तानपुर), मुकेश कुमार (टियाला) सहित अन्य सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

यह सावधानी बरतें

1. सेना और प्रशासन की गतिविधियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा न करें।

2. एयर रेड सायरन बजने पर शांतिपूर्वक सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

3. अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

4. पुलिस और स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें।

5. मॉक ड्रिल को गंभीरता से लें ताकि आपात स्थिति में नुकसान कम हो।

6. घबराएं नहीं, पूरे परिवार को जागरूक करें।

7. सरकारी अलर्ट के लिए मोबाइल और टीवी पर ध्यान दें।

8. सुरक्षित शरण स्थल और बंकर की जानकारी रखें।

9. संदिग्ध वस्तुओं की सूचना प्रशासन को दें।

10. शीशे की वस्तुओं से दूरी बनाएं।

11. ब्लैकआउट के समय सभी लाइटें बंद रखें।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img