Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

चोला रेलवे स्टेशन तक क्षेत्रफल बढ़कर नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगा, लॉजिस्टिक पार्क भी बनेगा

नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगा, लॉजिस्टिक पार्क भी बनेगा
यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए यमुना सिटी का क्षेत्रफल बढ़ाकर बुलंदशहर जिले के चौला रेलवे स्टेशन तक विस्तृत कर दिया है

अमर सैनी

नोएडा।यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए यमुना सिटी का क्षेत्रफल बढ़ाकर बुलंदशहर जिले के चौला रेलवे स्टेशन तक विस्तृत कर दिया है। इस विस्तार के तहत, पहले से शामिल 55 गांवों के अतिरिक्त 45 और गांवों को यमुना सिटी में सम्मिलित किया गया है।

प्राधिकरण ने चोला स्टेशन को यमुना सिटी का मुख्य रेलवे स्टेशन बनाने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेज दिया है। दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर स्थित इस स्टेशन को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे जोड़ने की योजना है। यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2041 के अनुसार, चौला रेलवे स्टेशन के निकट 1500 हेक्टेयर भूमि पर एक विशाल लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना को उत्तर प्रदेश सरकार की मंजूरी भी मिल चुकी है, और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक रेलवे लाइन

यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह के अनुसार, चौला में लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। ग्रेटर नोएडा में दादरी और बोडाकी के पास एशिया का सबसे बड़ा कंटेनर डिपो स्थित है, जहां से दादरी-मुंबई नहरू पोर्ट तक 1,483 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन पहले से मौजूद है।इसके तहत, चौला रेलवे स्टेशन से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक रेलवे लाइन, एक्सप्रेसवे और सर्विस लाइन का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे आवागमन सुगम होगा। गुलिस्तानपुर के पास रेलवे यार्ड का निर्माण पहले ही पूरा किया जा चुका है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *