उत्तर प्रदेश, नोएडा: इनकम टैक्स ने भेजा करोड़ों को नोटिस

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-18 स्थित आभूषणों की दुकान में नौकरी करने वाले व्यक्ति को इनकम टैक्स विभाग का दो करोड़ 36 लाख रुपए का नोटिस मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि पीड़ित के पैनकार्ड का प्रयोग कर दिल्ली में एक कंपनी चल रही है। इसमें गड़बड़ी के बाद उन्हें यह नोटिस दिया गया।

20 साल से आभूषणों की दुकान पर नौकरी करने वाले मदन कुमार ने बताया कि इनकम टैक्स विभाग का उन्हें जब नोटिस मिला तो वह सन्न रह गए। नोटिस आने के बाद पता चला कि दिल्ली के राजेंद्र नगर में चल रही एक कंपनी में आयकर की गड़बड़ हुई। यह कंपनी उनके पैनकार्ड पर चल रही है। करोड़ों के घपले के मामले में इनकम टैक्स की तरफ से उन्हें 2 करोड़ 36 लाख रुपए का नोटिस भेजा गया।

पीएम और सीएम पोर्टल पर भी की शिकायत
पीड़ित के अनुसार इस मामले में विभाग गए तो उन्हें बताया गया कि इसकी पुलिस में शिकायत कर सकते हैं। मदन का कहना है कि संबंधित कंपनी से उनका कोई लेना देना नहीं है। दावा है कि शिकायतकर्ता ने किसी को अपना पैनकार्ड भी नहीं दिया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है।

दो साल पहले गिरोह पकड़ा था
करीब दो साल पहले नोएडा की सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया था जो दूसरे के आधार कार्ड और पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर कंपनी बनाता था और करोड़ों रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट ले लेता था। 15 हजार करोड़ रुपए के जीएसटी फर्जीवाड़े में पुलिस सरगना समेत 40 से अधिक आरोपियों को अब तक गिरफ्तार हो चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि ऐसे ही किसी गिरोह ने शिकायतकर्ता के साथ भी फर्जीवाड़ा किया होगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img