Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: किसानों ने प्राधिकरण की टीम को खदेड़ा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: किसानों ने प्राधिकरण की टीम को खदेड़ा
किसानों ने मंगलवार को यमुना प्राधिकरण की टीम को खदेड़ दिया

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। किसानों ने मंगलवार को यमुना प्राधिकरण की टीम को खदेड़ दिया। प्राधिकरण के कर्मचारी प्रस्तावित सेक्टर-10 में विकास कार्यों के लिए जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे। किसानों के विरोध के कारण कर्मचारियों को मशीनों के साथ वापस लौटना पड़ा। किसानों ने समस्याओं का समाधान किए बिना जमीन पर कब्जा करने का विरोध किया और प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद गांव में पंचायत कर ऐलान किया कि जब तक आबादी निस्तारण समेत उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा, तब तक एक इंच भी जमीन प्राधिकरण को कब्जाने नहीं दी जाएगी। यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित सेक्टर-10 के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।

सेक्टर निर्माण के लिए अकालपुर, म्याना और मकसूदपुर गांव निवासी किसानों में मुआवजा वितरण किया जा रहा है। कई किसानों ने आपसी सहमति से प्राधिकरण को जमीन बेच दी है। वहीं, कुछ किसान ऐसे भी हैं, जो अधिग्रहण प्रक्रिया से नाखुश हैं। वे अधिग्रहण का विरोध कर आंदोलन कर रहे हैं। प्राधिकरण के कर्मचारी मंगलवार को जेसीबी मशीनों के साथ मकसूदपुर गांव में खरीदी गई जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। वहां आंदोलनरत किसानों को इसकी भनक लग गई। किसानों ने मौके पर पहुंचकर मशीनों को रोक दिया और कार्रवाई का विरोध कर यमुना प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि जब तक तीनों गांवों की सभी समस्याओं पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे एक इंच भी जमीन पर कब्जा नहीं करने देंगे। किसानों के विरोध को देखते हुए कर्मचारी मशीनों के साथ लौट गए। इसके बस किसानों ने मकसूदपुर गांव में एक पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में किसानों ने प्राधिकरण पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक गांव में सभी किसानों को पूरी तरह से मुआवजा भी वितरित नहीं हुआ। इसके बावजूद जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। अभी आबादी का निपटारा और आपसी सहमति से ली गई जमीन के बदले मिलने वाले प्लॉट के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। किसानों ने कहा कि प्राधिकरण स्थानीय किसानों को उजाड़कर यहां पूंजीपतियों को बसाना चाहता है। किसानों ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर किसान कल्याण परिषद के सुधीर त्यागी, नरेंद्र प्रधान, सुबोध त्यागी, सुशील शर्मा, करतार सिंह, अनिल त्यागी, गिरीश कुमार, खूबी राम आदि उपस्थित रहे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें