वरिष्ठ पत्रकार हमला करने वाले 4 गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। वरिष्ठ पत्रकार और एक न्यूज़ चैनल के संपादक अतुल अग्रवाल के ऊपर कातिलाना हमला हुआ था। इस मामले में पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चारों बदमाश दिल्ली के रहने वाले हैं। पूरा मामला 113 थाना क्षेत्र का है। यह घटना गुरुवार की सुबह पर्थला पुलिस चौकी के पास घटी थी, जहां बदमाशों ने उनकी कार को रोककर लाठी-डंडों से हमला किया था। इस मामले की शिकायत अतुल अग्रवाल ने पुलिस से की है।

अतुल अग्रवाल ने शिकायत ने बताया था कि वह सुबह करीब 11:20 बजे अपनी स्कार्पियो कार (नंबर UP 16 DV 8234) में सेक्टर-63 स्थित कार्यालय जा रहे थे। पर्थला पुलिस चौकी के पास एक भारतीय जनता पार्टी के झंडे वाली मारुति कार (नंबर DL 9C AM 0340) ने उनकी गाड़ी को रोका। कार से उतरे चार युवकों ने पहले गालियां दीं और फिर अचानक हमला कर दिया। घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करने की कोशिश करने पर बदमाशों ने मोबाइल छीनकर नीचे फेंक दिया। हमलावरों ने कार पर भी कई बार वार किए, जिससे गाड़ी को गंभीर नुकसान पहुंचा था।

कार पर क्यों लगे भाजपा के झंडे

बाल-बाल बचे पत्रकार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और सेक्टर-113 थाने के एसएचओ से संपर्क किया था। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही यह भी जांच करने को कहा गया है कि आरोपी भाजपा का झंडा क्यों लगाए हुए थे और क्या वे किसी राजनीतिक संगठन से जुड़े हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img