चौकी इंचार्ज ने वकील को पीटा, वीडियो वायरल

अमर सैनी

नोएडा।सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक चौकी इंचार्ज का है, जो नोएडा के सेक्टर-126 पुलिस चौकी में तैनात है। वीडियो में दिख रहा है कि चौकी इंचार्ज के द्वारा मारपीट की जा रही है। उसने पूरी वर्दी भी नहीं पहनी है। चौकी इंचार्ज ने एक वकील के साथ मारपीट की, जिसके बाद वकीलों में भी आक्रोश पैदा हो गया है। मामला आपसी विवाद से जुड़ा हुआ था, लेकिन समझौता करवाने के बजाय चौकी इंचार्ज खुद पार्टी बनते नजर आए।

एडवोकेट अर्जुन कुमार ने बताया कि वह सूरजपुर कोर्ट में वकालत करते हैं। वह सेक्टर-126 के रायपुर में रहते हैं। बुधवार को उनके पड़ोस में रहने वाले आयुष यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। आयुष यादव और उनके बीच समझौता होने की बात हो रही थी। पुलिस ने गुरुवार को चौकी में बुलाया था।
जब गुरुवार को वह पुलिस चौकी पहुंचे तो वहां पर चौकी इंचार्ज योगेश कुमार ने उनके साथ बदतमीजी की। वकील का आरोप है कि चौकी इंचार्ज योगेश कुमार ने उनके मोबाइल को भी तोड़ दिया। उनके साथ गाली-गलौज की गई। पीड़ित ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है और उच्च पुलिस अधिकारियों से कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img