नई दिल्ली: कॉर्निया डोनेशन में डीडीयू बना अव्वल

नई दिल्ली, 14 फरवरी : कॉर्निया डोनेशन के मामले में दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल, राजधानी दिल्ली के तमाम अस्पतालों में अव्वल बन गया है।

चिकित्सा निदेशक बीएल चौधरी ने बताया कि हमने दिल्ली में सबसे ज्यादा संख्या में कॉर्निया डोनेट किए हैं। यह डोनेशन नेशनल आई बैंक को सौंपे गए हैं। जिसके लिए एम्स दिल्ली के डॉ राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र की निदेशक और नेशनल आई बैंक की पूर्व प्रमुख डॉ राधिका टंडन ने डीडीयू अस्पताल को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया है।

डॉ चौधरी ने इस उपलब्धि के लिए अस्पताल के काउंसलरों को श्रेय देते हुए कहा कि ये काउंसलर, अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को नियमित रूप से नेत्रदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। साथ ही उन्हें नेत्रदान के जरिये दृष्टिहीन लोगों के अंधेरे जीवन में प्रकाश लाने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।

इस प्रयास के तहत डीडीयू अस्पताल ने बीते तीन वर्षों में क्रमशः 750, 776 और 406 कॉर्निया या नेत्र दान संपन्न किए हैं जिससे हजारों नेत्रहीन लोगों को ना सिर्फ नई रोशनी मिल सकी है। बल्कि उनके परिवारों में हर्ष और उत्साह का माहौल भी लौट आया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img