चांदनी चौक मार्केट के अध्यक्ष बोले- आगामी बजट में देश के मध्यम व्यापारी वर्ग को भारत सरकार से उम्मीद

चांदनी चौक मार्केट के अध्यक्ष बोले- आगामी बजट में देश के मध्यम व्यापारी वर्ग को भारत सरकार से उम्मीद

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के चांदनी चौक मार्केट के अध्यक्ष भगवान बंसल के साथ देश के आगामी बजट को लेकर टॉप स्टोरी से खास बातचीत की। भगवान बंसल ने केंद्र सरकार के आने वाले बजट को लेकर कहा कि मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में आई है और हम व्यापारियों को सरकार से काफी उम्मीदें हैं। भगवान बंसल ने कहा की व्यापारी चाहते हैं एमएसएमई को लेकर जो व्यापारियों के साथ लेनदेन है वह समय सीमा समाप्त होनी चाहिए उन्होंने कहा कि व्यापारी भारी मात्रा में टेक्स भरता है तो उनको जरूरत पड़ने पर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।

भगवान बंसल ने कहा हम सरकार से यह चाहते हैं की सरकार हम व्यापारी एसोसिएशन के साथ मिलकर चले और हमें किसी तरह की कोई परेशानी होती है तो सरकार हमारी समस्याओं को सुने और उन्होंनेबताया कि हम व्यापारी वर्ग आयकर की सीमा बढ़ाना चाहते हैं यह सीमा 10 लाख तक की जाए और जो हम महीने में जीएसटी देते हैं उसकी समय सीमा 3 महीने की जाए उन्होंने कहा की मध्यम वर्ग व्यापारी को सरकार साथ लेकर चले क्योंकि हम मध्यम वर्ग व्यापारी एक रीड की हड्डी है इसलिए हमें सरकार से उम्मीद है इस बजट में की सरकार हम व्यापारी को साथ लेकर चले।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img