ओम बिरला चुने गए 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष, लगातार दूसरी बार लोकसभा स्पीकर बने

ओम बिरला चुने गए 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष, लगातार दूसरी बार लोकसभा स्पीकर बने

18वीं लोकसभा के अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद ओम बिरला चुन लिए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें समूचे सदन की तरफ से बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा सांसद ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित करने के लिए प्रस्ताव पेश किया। एनडीए के नेताओं ने भी बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, ललन सिंह, चिराग पासवान समेत अन्य नेताओं ने भी प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इसके बाद विपक्ष की ओर से के. सुरेश के नाम का प्रस्ताव रखा गया। शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने कांग्रेस सांसद के. सुरेश को लोकसभा अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित करने के लिए प्रस्ताव पेश किया। इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं ने प्रस्ताव और अनुमोदन किया।

इसके बाद ध्वनिमत से ओम बिरला लोकसभा स्पीकर चुने गए। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता में यह कार्यवाही पूरी हुई। बता दें कि ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा स्पीकर बने हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी उनके साथ आसन तक पहुंचे। 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने जाने के बाद भाजपा सांसद ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे। प्रधानमंत्री मोदी ने ओम बिरला को बधाई दी। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी ओम बिरला को बधाई दी।

इस अवसर पर सदन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह सदन का सौभाग्य है कि आप दूसरी बार इस आसन पर विराजमान हो रहे हैं, आपको मेरी और इस पूरे सदन की तरफ से बहुत शुभकामनाएं। अमृतकाल के इस महत्वपूर्ण कालखंड में दूसरी बार इस पद पर विराजमान होना बहुत बड़ा दायित्व आपको मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि हम सबका विश्वास है कि आप आने वाले 5 साल हम सबका मार्गदर्शन करेंगे।”

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img