राजधानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में भू माफिया बिल्डर को दे रहे जान से मारने की धमकी

राजधानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में भू माफिया बिल्डर को दे रहे जान से मारने की धमकी

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

राजधानी दिल्ली के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट दरियागंज इलाके के अंदर चांदनी महल थाना अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है। जो प्रशासन के कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। आपको बता दे की प्रॉपर्टी बिल्डर मोहम्मद आमिर को जान से मारने की धमकी और प्रोटेक्शन मनी यानी रंगदारी मांगते हैं वहां के भू माफिया.. हारून हरीश और कामरान जो भू माफिया है। इलाके के अंदर इन्होंने प्रोटेक्शन मनी जैसे रंगदारी टैक्स का आतंक मचा रखा है जिसका शिकार हो गए प्रॉपर्टी बिल्डर मोहम्मद आमिर।

वही शिकायतकर्ता आमिर ने बताया कि दिल्ली पुलिस के सभी आला अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद जब कार्रवाई नहीं हुई। तो मीडिया का सहारा लिया। वही आज प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी मीडिया को की हारून हरीश और कामरान धमकी देते हैं और प्रोटेक्शन मनी रंगदारी मांगते हैं। न देने पर बड़े बड़े गैंगस्टर का नाम लेकर इन्हें डराया करते हैं। इनके डर के मारे इन्होंने एक बार 30 से 40000 भी दे दिए जो इन्होंने चोरी छुपी वीडियो भी बना ली जिस पर सबूत मिलने के बाद भी SHO चांदनी महल थाना कार्रवाई करने से बिल्कुल कतरा रही है। उन्होंने दावा किया की ऐसा लगता है कि SHO के साठ-गाठ से ऐसे अपराधी इलाके के अंदर घूम रहे हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img