Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

सरकार में पहली बार पंजाब में बिना किसी सिफारिश और रिश्वत के नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली – अरविंद केजरीवाल

 

मुक्तसर/ चंडीगढ़, 29 मई(कोमल रमोला )

आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को फिरोजपुर से आप उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के लिए प्रचार किया। केजरीवाल ने आप उम्मीदवार के साथ श्री मुक्तसर साहिब में एक बड़ा रोड शो किया और लोगों से काका बराड़ को जिताने की अपील की।

लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आपने सभी पार्टी की उम्मीदवारों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए कुछ नहीं किया और न ही आपके हकों के लिए संसद में आवाज उठाई। इसलिए इस बार आप उन सभी को नकार दो और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को रिकॉर्ड अंतर से जिताओ। हमारे उम्मीदवार आपके सभी समस्याओं को समझते हैं। ये आपके मसले को संसद में उठाएंगे और आपके हक के लिए केन्द्र सरकार से लड़ेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि मैं आपसे देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की अपील करने आया हूं। आप लोगों ने दो साल पहले विधानसभा में हमें भारी बहुमत दिया था। ये लोकसभा चुनाव हैं। इस बार हमें केंद्र में मजबूत कर दो। सभी 13 सीटें आम आदमी पार्टी को जीता दो। हमारे सभी सांसद पंजाब के लोगों की आवाज उठाएंगे और केंद्र से संबंधित सारे मसलों का हल करवाएंगे। जब हमारे पंजाब से 13 सांसद होंगे तो केंद्र सरकार पंजाब का ₹1 भी फंड नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि हमारे सांसद प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के घर के सामने धरने पर बैठ जाएंगे और फंड जारी करवाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि 2022 में आपने पंजाब में आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार को चुना, जिसके कारण पिछले दो सालों में यहां कई बड़े-बड़े काम हुए। अब लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है। जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल ऑफ एमिनेंस बन रहे है। पहली बार बिना सिफारिश और रिश्वत के करीब 50000 नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली। यह सब इसलिए संभव हुआ क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार ईमानदार है।

केजरीवाल ने अमित शाह पर पटवार करते हुए कहा उन्होंने पंजाब के लोगों को धमकी दी है कि वह 4 जून के बाद पंजाब की आप सरकार को गिरा देंगे और मुख्यमंत्री भगवंत मान को हटा देंगे। उन्होंने कहा कि आप सरकार गिराने का अमित शाह का मुख्य उद्देश्य आपकी मुफ्त बिजली और मोहल्ला क्लीनिक को बंद करना है। इसलिए भाजपा को किसी भी कीमत पर वोट मत करना। इस बार आम आदमी पार्टी को वोट देकर अमित शाह की धमकी का जवाब दें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *