हरियाणाउत्तर प्रदेशराज्य

Bulandshahr: बुलंदशहर के नए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने संभाला चार्ज, स्मार्ट पुलिसिंग को बताया प्राथमिकता

Bulandshahr: बुलंदशहर के नए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने संभाला चार्ज, स्मार्ट पुलिसिंग को बताया प्राथमिकता

रिपोर्ट: अवनीश त्यागी

बुलंदशहर जिले को नया पुलिस कप्तान मिल गया है। आईपीएस अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने आज दोपहर औपचारिक रूप से बुलंदशहर के एसएसपी का चार्ज संभाल लिया। चार्ज लेने के साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उनकी प्राथमिकता स्मार्ट पुलिसिंग, पीड़ितों को त्वरित न्याय और पुलिस की जवाबदेही होगी। चार्ज संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों पर सख्त अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी शिकायतकर्ता को पुलिस दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

एसएसपी ने बताया कि जिले में थाना स्तर से लेकर बीट स्तर तक जवाबदेही तय की जाएगी। कोतवाल से लेकर बीट इंचार्ज तक सभी पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह निभाएं, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि थाना दिवस में आने वाली शिकायतों का शत प्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास बना रहे।

आईपीएस दिनेश कुमार सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई जबकि उच्च शिक्षा उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की। वे 1992 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं जिन्हें वर्ष 2014 में आईपीएस कैडर में पदोन्नत किया गया। पुलिस सेवा में उनका लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने मुरादाबाद, संभल, प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ जैसे महत्वपूर्ण जिलों में अपनी सेवाएं दी हैं। बुलंदशहर में तैनाती से पूर्व वे बाराबंकी के एसपी थे। जनपद की कमान संभालते ही एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब जिले में कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलेगी और आम जनता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास करेगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players