Noida: नोएडा में बिना फिटनेस और परमिट के दौड़ रहे वाहन, परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Noida: नोएडा में बिना फिटनेस और परमिट के दौड़ रहे वाहन, परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में परिवहन विभाग ने बिना फिटनेस और परमिट के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत 317 वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए गए हैं। इन वाहनों में सबसे ज्यादा स्कूल बसें शामिल हैं, जो बिना फिटनेस और परमिट के ही बच्चों को ढो रही थीं, जिससे उनकी सुरक्षा को गंभीर खतरा था।

जांच के दौरान पता चला कि कई नामी स्कूलों की बसें नियमों का उल्लंघन कर रही थीं। इनमें रेयान, गौर और आर्यावर्त स्कूल की बसों के पास न तो फिटनेस सर्टिफिकेट था और न ही वैध परमिट। स्कूल प्रशासन की यह लापरवाही छात्रों की जान को खतरे में डाल सकती थी।

परिवहन विभाग ने इस कार्रवाई के दौरान पाया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कुल 317 वाहन बिना फिटनेस और परमिट के चल रहे थे। इनमें स्कूल बसों के अलावा अन्य व्यावसायिक वाहन भी शामिल हैं। विभाग लगातार ऐसे वाहनों की जांच कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है।

आरटीओ नोएडा सियाराम वर्मा ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना फिटनेस और परमिट के वाहनों को सड़कों पर नहीं चलने दिया जाएगा। परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों को चेतावनी दी है कि वे जल्द से जल्द अपने वाहनों के दस्तावेज पूरे करें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img