Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

मुख्यमंत्री ने 90 वर्षीय समाजसेवी हरि सिंह राणा की पुस्तक का विमोचन किया

समाजसेवी हरि सिंह राणा
मुख्यमंत्री ने 90 वर्षीय समाजसेवी हरि सिंह राणा की पुस्तक का विमोचन किया

मुख्यमंत्री ने 90 वर्षीय समाजसेवी हरि सिंह राणा की पुस्तक का विमोचन किया

शिमला 18 अप्रैल, 2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के अपने पांगी प्रवास के दौरान 90 वर्षीय समाजसेवी हरि सिंह राणा से भेंट की। इस अवसर पर श्री राणा ने उनके द्वारा लिखित पुस्तक ‘मेरे अच्छे दिन’ विमोचन के लिए मुख्यमंत्री को भेंट की।

पांगी क्षेत्र की पारंपरिक सफेद टोपी पहने हरि सिंह राणा का मुख्यमंत्री ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अपने साथ बिठाया। उन्होंने श्री राणा के साथ आत्मियता के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री ने पुस्तक का विमोचन किया और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए श्री राणा को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हरि सिंह राणा ने पांगी क्षेत्र की प्रमुख विकासात्मक मांगों को रेखांकित करते हुए एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने उन्हें उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों की प्रगति के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

मुख्यमंत्री के साथ भावनात्मक संवाद के दौरान किलाड़ ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान (1979-1984) श्री राणा ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ अपनी मुलाकातों को याद किया, जिसमें उनकी दिल्ली की यात्रा और 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री की पांगी की अविस्मरणीय यात्रा शामिल है।

श्री राणा ने समावेशी और चहुंमुखी विकास की दिशा में सरकार के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर भी उपस्थित थे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें