हम कैंसर से लड़ने वालों के लिए आशा और सकारात्मक परिणाम लाने के लिए प्रतिबद्ध : श्रीनिवास

नई दिल्ली, 31 जुलाई : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज करा रहे बच्चों एवं युवा कैंसर रोगियों को समग्र देखभाल सुविधाएं प्रदान करने और उनके जीवन के परिणामों में सुधार करने के लिए बुधवार को एक एमओयू किया गया। जिस पर एम्स दिल्ली के निदेशक और स्वयंसेवी संगठन कैन किड्स- किड्स कैन की संस्थापक ने हस्ताक्षर किए।

एम्स के निदेशक एम. श्रीनिवास ने इस सहयोग के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “कैनकिड्स किड्सकैन के साथ यह गठबंधन कैंसर से पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों के लिए उपचार प्रक्रिया को सरल बनाएगा। हमारी साझेदारी, जो 2004 में एम्स में एक केंद्र के साथ शुरू हुई थी, अब पूरे भारत में 141 उपचार केंद्रों तक फैल गई है। हम कैंसर से लड़ने वालों के लिए आशा और सकारात्मक परिणाम लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा, वर्तमान में, कैनकिड्स ने आठ राज्य सरकारों के साथ समझौता ज्ञापन स्थापित किए हैं और बाल कैंसर के लिए ज्ञान और तकनीकी भागीदार के रूप में कार्य करता है। हमारा लक्ष्य 2025 तक एक्सेस2केयर को 50% तक सुधारना और 16 राज्य परियोजनाओं के माध्यम से 2030 तक 100% हासिल करना है।

कैनकिड्स की सह-संस्थापक और खुद कैंसर से पीड़ित सोनल शर्मा ने कहा, एम्स और कैनकिड्स किड्सकैन के बीच साझेदारी अब देश भर के 10 एम्स अस्पतालों तक विस्तारित हो गई है, जिससे कैंसर से जूझ रहे बच्चों को बेहतर देखभाल और सहायता प्रदान करने के उनके साझा दृष्टिकोण को बल मिला है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img