कांग्रेस कार्यकर्ताओं सीएम योगी से मांगे 9 सवालों के जवाब

अमर सैनी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिला कांग्रेस कमेटी के सोशल आउटरीच कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जीशान चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अधिकारी शलभ राठी को मुख्यमंत्री योगी के नाम 9 सवालों का एक ज्ञापन सौंपा है।

जिला अध्यक्ष जीशान चौधरी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ से कुछ सवाल पूछे गए हैं। साथ ही प्रदेश में चल रहे एनकाउंटरों को बंद करने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि कम से पूछे गए सभी सवाल जनता के सवाल हैं। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष नोएडा कांग्रेस शहाबुद्दीन, महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा उपाध्यक्ष डा सीमा,महानगर महासचिव राम कुमार शर्मा, युवा कांग्रेस गौतम बुध नगर जिला अध्यक्ष जावेद खान, मुकेश पासवान, लालू यादव ,रवि यादव, हंस बैरागी, लाला बैरागी, शाहिद चौधरी, अमित जायसवाल , रोहित शर्मा, सलमान ,आरिफ, अमरदीप, सन्नी,राजू, बल्केश्वर राय, विवेक, अनुज, ऋषि ,लालू प्रसाद, सुनील व अन्य लोग मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img