उत्तर प्रदेशराज्य

Bharat Utkarsh Mahayagna: भारत उत्कर्ष महायज्ञ में लेज़र लाइट एंड साउंड शो ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Bharat Utkarsh Mahayagna: भारत उत्कर्ष महायज्ञ में लेज़र लाइट एंड साउंड शो ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा, सेक्टर–110 के रामलीला मैदान में महर्षि महेश योगी संस्थान द्वारा आयोजित 108 कुण्डीय भारत उत्कर्ष महायज्ञ में बीती शाम भव्य लेज़र लाइट एंड साउंड शो का आयोजन हुआ, जिसने हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया। आधुनिक तकनीक और भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के अनूठे संगम ने इस कार्यक्रम को महायज्ञ का प्रमुख आकर्षण बना दिया।

शो में 30 मिनट की रामायण प्रस्तुति लेज़र तकनीक के माध्यम से दिखाई गई, जिसमें श्रीराम के जीवन की प्रमुख घटनाएं—वनवास, संघर्ष, सेतु-निर्माण, लंका विजय और रामराज्य की स्थापना—अद्भुत दृश्य प्रभावों के साथ प्रस्तुत की गई। दर्शकों ने इस प्रस्तुति को अत्यंत रोचक, जीवंत और भव्य बताया।

शो के अंत में भारत उत्कर्ष महायज्ञ के उद्देश्यों पर आधारित एक विशेष फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसमें महर्षि महेश योगी जी के जीवन, उनके आध्यात्मिक विचारों, विश्व-शांति के लिए उनके योगदान और वैदिक परंपरा के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया। इस 15 मिनट की डॉक्यूमेंट्री ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।

संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि इस लेज़र लाइट एंड साउंड शो का उद्देश्य युवाओं को तकनीक के माध्यम से अपनी संस्कृति, साहित्य और भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि आज की युवा पीढ़ी दृश्य माध्यमों से तेजी से सीखती और समझती है, इसलिए आधुनिक तकनीक को सांस्कृतिक विरासत के साथ जोड़कर प्रस्तुत करना समय की आवश्यकता है। इस शो के माध्यम से नई पीढ़ी अपने महान ग्रंथों, परंपराओं और महर्षि महेश योगी जी की ज्ञान–विरासत से प्रेरणा ले सके।

कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लेज़र शो के दौरान तालियों की गूंज और दर्शकों की भावनात्मक प्रतिक्रियाएँ इस बात का प्रमाण थीं कि तकनीक और आध्यात्मिक संस्कृति का यह संगम सफल रहा। यह शो 25 नवंबर तक प्रतिदिन शाम 8 बजे आयोजित किया जाएगा और आमजन के लिए प्रवेश निःशुल्क है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players