Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में एसटीएफ ने पकड़ा फर्जी RAW अधिकारी

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में एसटीएफ ने पकड़ा फर्जी RAW अधिकारी

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में एसटीएफ ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो खुद को RAW अधिकारी बताकर लोगों को ठगने का मास्टरमाइंड था। आरोपी के पास से भारी मात्रा में फर्जी पहचान पत्र, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद हुई है। जांच में पता चला कि आरोपी ने नकली कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी की योजना बनाई थी और खुद को ‘मेजर’ के रूप में पेश कर रहा था।

एसटीएफ की टीम ने आरोपी के टैब से दिल्ली ब्लास्ट संबंधित वीडियो भी बरामद किया है। उसके पास फर्जी दस्तावेजों का जखीरा मिला है, जिसमें 20 चेकबुक, कई पैन और आधार कार्ड शामिल हैं। आरोपी ने शेयर मार्केट में भारी ठगी करने की योजना बनाई थी। वरिष्ठ एजेंसियां आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही हैं और मामले की गंभीरता को देखते हुए सूरजपुर थाना क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

एसटीएफ ने आरोपी के तीन लैपटॉप, दो टैबलेट और 40 से ज्यादा दस्तावेज जब्त किए हैं। मामले की जांच अब और गहराई से चल रही है और एजेंसियां अन्य संभावित फर्जीवाड़ों का पता लगाने में जुटी हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img