Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Delhi: दिल्ली के गांधी नगर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र, एमसीडी ने खाली कराई सड़क

Delhi: दिल्ली के गांधी नगर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र, एमसीडी ने खाली कराई सड़क

दिल्ली के गांधी नगर इलाके में आज नगर निगम द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। सड़क पर कब्जा जमाए ठेले, खोमचे, अस्थाई दुकानों और अन्य अतिक्रमण को हटाकर रास्ते को पूरी तरह से साफ किया गया। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब इस क्षेत्र में नियमित रूप से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए जाएंगे। एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर बादल सिंह ने बताया, “बीती शाम गांधी नगर वार्ड की पार्षद प्रिया कम्बोज और कृष्णा नगर वार्ड के पार्षद संदीप कपूर मुझसे मिलने आए थे। उन्होंने बताया कि सड़क पर अवैध अतिक्रमण के कारण स्थानीय लोगों को रोज़ाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी हो गई थी कि एंबुलेंस तक को रास्ता नहीं मिल पाता था। इस सूचना के आधार पर हमने तुरंत कार्रवाई की और आज पूरे क्षेत्र से अतिक्रमण हटा दिया गया।”

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, इलाके में अतिक्रमण के चलते सड़कें तंग हो गई थीं और जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती थी। कई बार आपात स्थिति में भी एंबुलेंस का रास्ता रुक जाता था, जिससे लोगों की जान तक खतरे में पड़ती थी। डिप्टी कमिश्नर बादल सिंह ने आगे कहा, “हम नागरिकों से अपील करते हैं कि वे दोबारा सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें। अब इस क्षेत्र में नियमित रूप से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा। अगर कोई दोबारा गलती करता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

नगर निगम ने दुकानदारों और स्थानीय कारोबारियों को चेतावनी दी है कि वे फुटपाथ और सड़क पर कोई अस्थाई निर्माण या कब्जा न करें। दोबारा अतिक्रमण करने पर सामान जब्त कर लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने राहत की सांस के तौर पर देखा है। उनका कहना है कि वर्षों से सड़कें जाम और गंदगी का अड्डा बनी हुई थीं, लेकिन अब उम्मीद है कि क्षेत्र में सुधार आएगा और आने-जाने में आसानी होगी। एमसीडी की इस कार्रवाई को इलाके में नागरिक सुविधाएं बहाल करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें