Noida: यमुना एक्सप्रेसवे पर 400 करोड़ रुपये से बनेगा हाइपरस्केल डेटा सेंटर

Noida: यमुना एक्सप्रेसवे पर 400 करोड़ रुपये से बनेगा हाइपरस्केल डेटा सेंटर

नोएडा। उत्तर भारत में डिजिटल अवसंरचना को नई मजबूती मिलने जा रही है। बी.के. सेल्स कॉर्पोरेशन ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 5 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक हाइपरस्केल डेटा सेंटर स्थापित करने की घोषणा की है। इस परियोजना के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये का निवेश दो चरणों में किया जाएगा।

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राकेश सिंह ने गुरुवार को कंपनी को भूमि आवंटन हेतु आशय पत्र (LOI) सौंपा। इस अवसर पर अपर CEO शैलेन्द्र कुमार भाटिया, आईएएस भी उपस्थित रहे। कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार, प्रस्तावित डेटा सेंटर में दो आधुनिक भवन बनाए जाएंगे, जिनमें लगभग 7000 सर्वर रैक स्थापित किए जाएंगे। इस परियोजना का नेतृत्व कैलटेक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Caltech) के पूर्व छात्र करण गुप्ता करेंगे।

भूमि हस्तांतरण के 18 माह के भीतर व्यावसायिक संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना के पूर्ण संचालन पर लगभग 100 कुशल पेशेवरों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। डेटा सेंटर उच्च घनत्व डिजिटल सेवाओं और तेजी से बढ़ते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करेगा।

कंपनी ने बताया कि परियोजना में हरित ऊर्जा समाधान, उन्नत कूलिंग तकनीक और ऊर्जा-कुशल पावर सिस्टम का उपयोग किया जाएगा, जिससे बिजली खपत कम होगी और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। अधिकारियों के अनुसार, नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा की निकटता और विकसित फाइबर नेटवर्क का लाभ इस परियोजना को मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र को उत्तर भारत के उभरते डिजिटल हब के रूप में स्थापित करने में सहायक होगी।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img