Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

भारतीय तटरक्षक बल को मिली नई समुद्री सुविधाएं

-रक्षा मंत्री ने चेन्नई और पुडुचेरी में आईसीजी के लिए नई समुद्री सुविधाओं का किया उद्घाटन
-रक्षा मंत्री ने चेन्नई और पुडुचेरी में आईसीजी के लिए नई समुद्री सुविधाओं का किया उद्घाटन

नई दिल्ली, 18 अगस्त : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को चेन्नई में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के एक नए समुद्री बचाव समन्वय केंद्र का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने दो नई तटरक्षक इकाइयों क्रमशः क्षेत्रीय समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया केंद्र (चेन्नई) और तटरक्षक वायु एन्क्लेव नामक (पुडुचेरी) का भी उद्घाटन किया।

आईसीजी के मुताबिक चेन्नई में नेपियर ब्रिज के पास स्थित नया समुद्री बचाव समन्वय केंद्र ( एमआरसीसी) एक प्रतिष्ठित संरचना होगी जो समुद्र में संकट में फंसे नाविकों और मछुआरों के बचाव के लिए बेहतर समन्वय की सुविधा प्रदान करेगी। एमआरसीसी में स्थलीय और उपग्रह प्रणालियों के माध्यम से संकट की निगरानी के लिए नवीनतम उपकरण स्थापित किए गए हैं।

यह आईसीजी के उच्च प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा अलर्ट के वास्तविक समय प्रबंधन के लिए उन्नत संचार प्रणालियों से भी सुसज्जित है, जो खोज और बचाव प्रक्रियाओं में विशेषज्ञता रखते हैं। साथ ही बचाव विमान, जहाज और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। नया एमआरसीसी भारत के पूर्वी तट और उससे आगे सभी समुद्री बचाव कार्यों के समन्वय के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में काम करेगा, जिससे हमारे मछुआरों और नाविकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *