हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजमान हुए मंदिर, शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

अमर सैनी

नोएडा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के मंदिरों और कांवड़ शिविरों का पुलिस के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां व्यवस्था का जायजा लिया और कांवड़ शिविर संचालकों से बातचीत की।

जनपद में श्रावण मास के दौरान चलने वाले कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने शिव रात्रि पर्व पर ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के अंतर्गत भाईपुर मंदिर और नोएडा के थाना सेक्टर-20 क्षेत्र स्थित सनातन धर्म मंदिर, थाना फेस-वन क्षेत्रान्तर्गत चिल्ला बार्डर का निरीक्षण किया। शिव भक्तों से बातचीत करते हुये कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान उन्होंने अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह के निर्देशन में व एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में एसीपी-वन नोएडा प्रवीण कुमार द्वारा थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत सदरपुर, सलारपुर आदि स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा कांवड़ शिविर कैंप का निरीक्षण करते हुए संबंधित को शिव भक्तों की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके अलावा एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र द्वारा चिल्ला बॉर्डर, पार्किंग, शनि मंदिर में कांवड़ियों से भेंट करते हुए कांवड़ शिविरों एवं कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया। उन्होंने शिविर के अन्दर साफ-सफाई, पानी-बिजली की उचित व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कांवड़ शिविरों में विश्राम कर रहे एवं कांवड़ मार्ग पर यात्रा कर रहे शिव भक्तों से वार्ता कर उनका कुशलक्षेम पूछा गया तथा शिव भक्तों को कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न करने के लिए उत्साहवर्धन किया गया।

रहने व खाने की पूरी व्यवस्था की
इसके अलावा नोएडा में लगे कांवड़ शिविरों में जाकर सांसद प्रतिनिधि संजय बाली ने कांवड़ियों की सेवा की और उन सभी कांवड़ सेवा समितियों को धन्यवाद किया जिन्होंने हरिद्वार से चलकर आ रहे कांवड़ियों के लिए भव्य एवं सुंदर पंडाल लगाकर उनके खान-पान एवं रहने की व्यवस्था के साथ ही मेडिकल की सुविधाएं भी उपलब्ध करायी हुई है। जिसमें छिजारसी शिव कांवड़ समित सेक्टर-63, शनि मंदिर कांवड़ समिति सेक्टर-14ए तथा सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-19 में आनेवाले शिव भक्तों का रहने व खाने की पूरी व्यवस्था की गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img