बाल चिकित्सालय में पांच से हड़ताल करेंगे स्वास्थ्यकर्मी

अमर सैनी

नोएडा। बाल चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर संस्थान में संविदा पर काम कर रहे 110 स्वास्थ्यकर्मी पांच जुलाई से हड़ताल करेंगे। पांच साल से वेतन नहीं बढ़ने के कारण यह निर्णय स्वास्थ्यकर्मियों ने लिया है। अगर हड़ताल होती है तो अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
बाल चिकित्सालय में 110 टेक्नीशियन, नर्सिंग कर्मचारी, वार्ड ब्वाय आदि एजेंसी के माध्यम से कार्यरत हैं। संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों के अलावा 60 से ज्यादा स्थायी कर्मचारी भी अस्पताल में कार्यरत हैं। ऐसे में संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने के बाद स्थायी कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि प्रत्येक साल पांच प्रतिशत वेतन बढ़ाने की बात एजेंसी ने कही थी, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन को पत्र भी लिखा गया था। पांच साल बीत जाने के बाद हमें बढ़ा हुआ वेतन नहीं मिला है। इस संबंध में कई बार एजेंसी और अस्पताल प्रबंधन को पत्र लिखा और आश्वासन भी मिला। लिहाजा गुरुवार को एक बार और एजेंसी और अस्पताल प्रबंधन से वेतन बढ़ाने की मांग करेंगे। ऐसा नहीं होने पर शुक्रवार से हड़ताल करेंगे। आपातकालीन सेवाओं के स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल में शामिल नहीं होंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img