Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

प्राधिकरण नोएडा वन ऐप से से करेगा समस्या का समाधान

नोएडा वन एप्प पर आने वाली शिकायतों का समाधान प्राधिकरण के सुपरवाईजरों द्वारा त्वरित रूप से किया जाता है
प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग, सिविल विभाग, उद्यान विभाग, सी० एंड डी० वेस्ट, विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग से सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्राधिकरण द्वारा नोएडा वन ऐप शुरू किया गया है

अमर सैनी

नोएडा।प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग, सिविल विभाग, उद्यान विभाग, सी० एंड डी० वेस्ट, विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग से सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्राधिकरण द्वारा नोएडा वन ऐप शुरू किया गया है। नोएडा वन एप्प पर आने वाली शिकायतों का समाधान प्राधिकरण के सुपरवाईजरों द्वारा त्वरित रूप से किया जाता है, जिससे समस्त क्षेत्रों में उचित सफाई सुनिश्चित की जाती है। एप्प के माध्यम से सुपरवाईजरों के कार्य की कुशलता भी आंकी जाती है एवं कार्य के अनुसार अंक भी प्रदान किये जाते है।

इसी क्रम में सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण कार्यालय के बोर्ड रूम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा सबसे अधिक अंक प्राप्त करने एवं प्रथम आने वाले सुपरवाईजरों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया एवं प्रत्येक माह इसी प्रकार कार्यक्रम आयोजित किया जाये। विजेताओं की सूची जारी कर दी गई है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसके) , अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसपी) महोदय, उप महाप्रबंधक (जन स्वास्थ्य) एस०पी० सिंह, परियोजना अभियंता (जन स्वा०-1) गौरव बंसल, परियोजना अभियंता (जन स्वा०-।।) आर०के० शर्मा, सहायक परियोजना अभियंता (जन स्वा०-1), सहायक परियोजना अभियंता (जन स्वा०-11), समस्त स्वास्थ्य निरीक्षक एवं मैसर्स गाईडेड फॉर्च्यून समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *