Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा में 12 और स्थानों पर चुकानी पड़ेगी पार्किंग फीस

नए ठेके नहीं होने के कारण करीब एक साल तक शहर में सरफेस पार्किंग बंद रही थीं
शहर में फेज-2 समेत 12 और स्थानों पर इस महीने से पार्किंग फीस वसूलने की तैयारी है।

अमर सैनी

नोएडा। शहर में फेज-2 समेत 12 और स्थानों पर इस महीने से पार्किंग फीस वसूलने की तैयारी है। इनके लिए जारी किए गए टेंडर को बुधवार को खोला जाएगा। अभी करीब 35 स्थानों पर सड़क पर पार्किंग चल रही है। नए ठेके नहीं होने के कारण करीब एक साल तक शहर में सरफेस पार्किंग बंद रही थीं। ऐसे में लोगों को मुफ्त में पार्किंग की सुविधा मिल रही थी। करीब सात महीने से दोबारा से शुल्क लिए जाने की शुरुआत हो गई थी।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों क्लस्टर नंबर-4 के अंतर्गत सेक्टर-81, फेज टू , सेक्टर-83, 88 में पार्किंग शुरू करने के लिए टेंडर जारी किया गया था। क्लस्ट नंबर-7 के अंतर्गत होजरी कॉम्प्लेक्स और क्लस्टर नंबर-6 के अंतर्गत सेक्टर-80 के भूखंड संख्या बी-46 में भी पार्किंग शुरू की जानी है।

इन पार्किंग से संबंधित टेंडर में कंपनियों के आवेदन करने का मंगलवार को आखिरी दिन था। अब टेंडर बुधवार को खोला जाएगा। अगर टेंडर में आईं एजेंसियां मानक पूरा करती हैं तो प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए प्राइज बिड खोली जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि अगर इसी टेंडर प्रक्रिया में एजेंसियों का चयन हो जाता है तो इस महीने के अंत या अगस्त की शुरुआत से संबंधित स्थानों पर पार्किंग शुल्क वसूला जाना शुरू कर दिया जाएगा। पार्किंग शुरू होने से सड़क मार्गों पर अव्यवस्थित खड़े वाहनों के कारण लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा। प्राधिकरण को राजस्व की प्राप्ति भी होगी।

सीईओ के निर्देश पर नोएडा ट्रैफिक सेल ने शहर में नए स्थानों पर पार्किंग शुरू करने के लिए सर्वे किया था। सर्वे में ऐसे करीब 19 स्थान सामने आए थे। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इन स्थानों पर पार्किंग शुरू करने के लिए जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे।

सड़क पर पार्किंग का शुल्क

दोपहिया वाहन

● 10 रुपये पहले दो घंटे के लिए, इसके बाद प्रत्येक घंटे के पांच रुपये

● 40 रुपये पूरे दिन के लिए

● मासिक पास 500 रुपये

चार पहिया वाहन

● 20 रुपये पहले दो घंटे के लिए, इसके बाद प्रत्येक घंटे के 10 रुपये

● 80 रुपये पूरे दिन के लिए

● मासिक पास 1500 रुपये

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *