Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में एटीएम ठगों की गिरफ्तारी, लाखों रुपये की ठगी का पर्दाफाश

ग्रेटर नोएडा में एटीएम ठगों की गिरफ्तारी, लाखों रुपये की ठगी का पर्दाफाश

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 पुलिस ने एटीएम बूथ में घुसकर लोगों को झांसा देकर उनके खातों से पैसे निकालने वाले दो ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शहजाद और मोहम्मद बिलाल पिछले कुछ समय से दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में इसी प्रकार की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने उन्हें रविवार को गांव कुलेसरा मार्केट स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 107 एटीएम कार्ड, 7300 रुपये नकद, 1 तमंचा 315 बोर मय 1 जिंदा कारतूस और एक अवैध चाकू बरामद किया गया।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी के मुताबिक, शहजाद और बिलाल गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। शहजाद के खिलाफ गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के थानों में 6 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि बिलाल के खिलाफ 9 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इन ठगों के अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी जुटाने में लगी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img