उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना फेस 2 क्षेत्र में मंगलवार तड़के वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस फायरिंग के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का दावा है कि पकड़ा गया बदमाश शातिर लुटेरा और चोर है।

सेंट्रल नोएडा डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मंगलवार तड़के थाना फेस 2 पुलिस ककराला पुस्ता तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक बाइक सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने रुकने की बजाए बाइक मोड़कर सोरखा की तरफ भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने उनका पीछा शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में बदमाश के लगी गोली
डीसीपी ने बताया कि इस पर पुलिस जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। पकड़े गए घायल बदमाश की पहचान प्रिंस कुमार निवासी ग्राम पचिया, थाना नारदीगंज, जिला नवादा बिहार के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में नोएडा के सलारपुर गांव में रह रहा था।

दूसरे बदमाश की तलाश में कांबिंग जारी
पकड़े गए बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा, 1 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस .315 बोर, घटना में प्रयुक्त बाइक, चोरी के 4 मोबाइल फोन बरामद हुए है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया जिसकी तलाश में कॉम्बिंग की जा रही है। पकड़े गए बदमाश का अन्य आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img