Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Gautambudh nagar: नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का धरना, भारी पुलिस बल तैनात

नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का धरना, भारी पुलिस बल तैनात

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण कार्यालय के बाहर किसानों ने आज अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन मंच के नेतृत्व में किसानों ने दोपहर एक बजे हरौला बारात घर से पैदल मार्च शुरू किया और प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचे। मुख्य सड़क पर बैरिकेड लगाकर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन किसानों ने सड़कों पर बैठकर पंचायत शुरू कर दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस प्रदर्शन में सैकड़ों किसान शामिल हुए और सुरक्षा के मद्देनजर प्राधिकरण के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। किसान पहले भी 10 अक्टूबर को प्रदर्शन कर चुके थे, जब उन्होंने बैरिकेड तोड़ दिया था और अधिकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम देकर लौट गए थे।

इस बार, किसान अपनी मांगों के साथ प्राधिकरण पहुंचे और कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी। भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने कहा कि आज के प्रदर्शन में प्राधिकरण पर बड़ा कदम उठाया जाएगा, जिससे उनकी नींव तक हिल जाएगी।

किसानों की मुख्य मांगें:

  • जिन किसानों को 5% के मूल प्लॉट नहीं मिले हैं, उन्हें दिए जाएं।
  • न्यायालय से आदेशित किसानों को अतिरिक्त 5% भूमि या धनराशि दी जाए।
  • सभी 81 गांवों का विकास सेक्टर की तर्ज पर किया जाए।
  • 1997 से सभी किसानों को 64.7% मुआवजा और 10% के विकसित भूखंड दिए जाएं।
  • 1976 से 1997 तक के सभी किसानों को कोटा स्कीम के तहत प्लॉट आवंटित किए जाएं।
  • नोएडा प्राधिकरण के गांवों में स्वामित्व योजना लागू की जाए और गांवों में नक्शा नीति समाप्त की जाए, क्योंकि यह व्यावहारिक नहीं है।

किसानों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन को तेज कर दिया है और उनका कहना है कि जब तक हर एक मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *