Delhi: अरविंद केजरीवाल की ‘पदयात्रा’, कहा- भाजपा सत्ता में आयी तो मुफ्त योजनाएं कर देगी बंद

अरविंद केजरीवाल की ‘पदयात्रा’, कहा- भाजपा सत्ता में आयी तो मुफ्त योजनाएं कर देगी बंद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल आगामी विधानसभा चुनावों के लिए ‘पदयात्रा’ अभियान में शामिल हुए. उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि अगर भाजपा दिल्ली में सत्ता में आती है, तो वह सभी मुफ्त योजनाएं बंद कर देगी. केजरीवाल के साथ AAP के सीनियर लीडर मनीष सिसोदिया भी थे. सिसोदिया ने फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले अगस्त में ‘पदयात्रा’ अभियान शुरू किया था. खिचड़ीपुर में सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने आप सरकार की मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और इलाज जैसी योजनाओं को रोकने की साजिश की, क्योंकि हरियाणा और गुजरात जैसे उनके शासित राज्यों के लोग भी यही सुविधाएं मांग रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया, “भाजपा ने पहले एलजी के माध्यम से काम रोकने की कोशिश की, लेकिन मैंने ऐसा नहीं होने दिया. इसलिए उन्होंने मुझे गिरफ्तार कर लिया.”

केजरीवाल ने कहा कि जब वे जेल में थे, तब आप सरकार के कामों में बाधा उत्पन्न होने के कारण दिल्ली के लोगों को परेशान किया गया और सड़कों, जलापूर्ति, सीवरेज और कूड़ा निस्तारण की स्थिति बदतर हो गई. उन्होंने वादा किया, “चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, अब मैं वापस आ गया हूं और इन सभी मुद्दों को हल करवाऊंगा.” उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी कीमत पर दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने पर आमादा है और चेतावनी दी कि अगर वह सत्ता में आई तो मुफ्त बिजली योजना को बंद कर दिया जाएगा.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img