दिल्ली में महर्षि बाल्मीकि जयंती पर हुआ कार्यक्रम आयोजित, केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा भी रहे मौजूद

दिल्ली में महर्षि बाल्मीकि जयंती पर हुआ कार्यक्रम आयोजित, केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा भी रहे मौजूद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा साउथ जोन के ऑटोटोरियम में महर्षि बाल्मीकि जयंती के उपलक्ष एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विशेष रूप से अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गई जिसमें छात्र-छात्राओं वंदना की। इसके पश्चात उन साहसी सफाई कर्मचारियों को समान्नित किया गया जिन्होंने अपने कार्य को ईमानदारी से निभाया या कहे जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन प्रधानमंत्री मोदी जी की स्वच्छ भारत के लिए अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने महर्षि बाल्मीकि जी को प्रणाम करते हुए कहा कि बाल्मीकि ही की महिमा भगवान राम से बड़ी है जो इन्होने समय से रामायण ली दी साथ ही उन्होंने कहा कि अगर बाल्मीकि जी की जगह कोई ओर रामायण लिखता तो शायद वो ये कार्य पूर्ण नहीं कर पता। इसके अलावा कार्यक्रम सयोजक और शाहदरा साउथ जोन के चेयरमैन व पार्षद संदीप कपूर ने उन सभी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया जो हमारे जागने से पहले साफ़ सफाई का ध्यान रखते है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img