Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा के पतवाड़ी गांव में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा के पतवाड़ी गांव में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पतवाड़ी गांव में अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है। सोमवार को सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई। करीब 10 हजार वर्ग मीटर जमीन पर लंबे समय से अवैध निर्माण कर कब्जा किया गया था, जिससे 10 असली आवंटियों को 16 वर्षों से उनके वैध प्लॉट नहीं मिल पाए थे। प्राधिकरण की कार्रवाई के बाद इन सभी आवंटियों को अब उनके प्लॉट पर कब्जा मिल गया है।

बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ढहाने में करीब पांच घंटे का समय लगा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े। कार्यवाही के बाद न केवल जमीन को खाली कराया गया, बल्कि रोड और ग्रीन बेल्ट के विकास का रास्ता भी साफ हो गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सूरत में अवैध कब्जों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

>>>>>>>>>>>>>

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img